राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत विकास
क्षेत्र सुरसा के प्राथमिक स्कूल अब्दुलपुरवा व कोढ़वा में 105 बच्चों का
स्वास्थ्य परीक्षण कर उनकी सेहत परखी गई।
तीन सदस्यीय मेडिकल टीम
द्वारा प्राथमिक स्कूल अब्दुलपुर में 53 बच्चों तथा कोढ़वा में 52 बच्चों
का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। दोनों स्कूलों में स्वास्थ्य परीक्षण के
दौरान नौनिहालों का वजन, लंबाई कान, त्वचा, दांत तथा कान संबंधी रोगों की
जांच की गई।
चार बच्चों का स्वास्थ्य खराब मिलने पर उनको पीएचसी ले जाने की
सलाह दी गई। इस दौरान डा. रामनिवास द्वारा बच्चों के अभिभावकों को अपने
बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने के बारे में भी जानकारी दी गई। इस
मौके पर असरार अहमद, संगीता, टीचर स्नेहलता दीक्षित, महावीर सिंह, नीरज
तिवारी आदि मौजूद थे।