फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: 103 वर्षीय महिला मतदाता का निधन

Sun, 07 Apr 2024 10:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। लोकसभा चुनाव में 13 मई को मतदान होना है, इससे पहले 103 वर्षीय महिला मतदाता का रविवार को निधन हो गया। विकास खंड कोथावां की सबसे वयोवृद्ध मतदाता के निधन पर भाजपा व ब्लॉक प्रतिनिधियों ने शोक जताया।
विज्ञापन


विकास खंड कोथावां के भैनगांव निवासी निर्मला देवी (103) के निधन की जानकारी से शोक छा गया। आधार कार्ड और मतदाता सूची में उनकी जन्म तिथि एक जनवरी 1921 दर्ज है। इनके पति रामरतन गुप्ता की करीब 50 साल पहले एक हादसे में मौत हो गई थी।
छोटे पुत्र महावीर गुप्ता की भी आयु करीब 75 वर्ष है, जबकि बड़े पुत्र गोकरन की मौत हो चुकी है। करीब 14 पौत्र-पौत्री और नाती-नातिन वाले परिवार की मुखिया रहीं निर्मला देवी का जीवन बेहद सादगी और सरलता पूर्ण रहा।
विज्ञापन


गांव के वरिष्ठ हरिनाथ सिंह, बच्चू सिंह चौहान, शीतला बक्श सिंह, अध्यापक विनोद कुमार श्रीवास्तव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष कर्मवीर सिंह चौहान, प्रधान प्रतिनिधि देशराज सिंह राठौर आदि ने शोकसभा कर मृतका की आत्मा की शांति की ईश्वर से प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें