फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: 323 विद्यालयों में 1028 परीक्षक लेंगे प्रयोगात्मक परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा की इंटर प्रयोगात्मक परीक्षा में 323 विद्यालयों के परीक्षार्थियों की परीक्षा 1028 परीक्षा लेंगे। परीक्षा में विज्ञान वर्ग के 31 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा के लिए 1,06,395 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया है। इनमें इंटर के 46,557 परीक्षार्थी हैं। इनमें 31,243 परीक्षार्थी विज्ञान वर्ग के है। इनकी रसायन, जीव और भौतिक विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षाएं होनी है।
इनके अलावा करीब 9,412 भूगोल, 3,641 की गृह विज्ञान और कृषि विषय के 753 विद्यार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं होगी। इसके लिए परिषद की ओर से ऑनलाइन परीक्षक तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन

जनपद में 1028 परीक्षकों की विषयवार तैनाती होनी है, जो विद्यालय पहुंच कर प्रयोगात्मक परीक्षा को पूरा कराएंगे। परीक्षार्थियों के अंक परीक्षक को ऑनलाइन अपलोड करने होंगे और सीसी कैमरे की निगरानी में परीक्षाएं आयोजित की जाएगी।
आसपास के स्कूलों में भेजे जाएंगे छात्र
जिन विद्यालयों में प्रयोगात्मक परीक्षा के विद्यार्थियों की संख्या कम है। उनके आसपास के विद्यालय में प्रयोगात्मक परीक्षा देनी होगी। परीक्षा नामित होने के उपरांत विद्यार्थियों को प्रयोगात्मक परीक्षा केंद्र का आवंटन किया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक वीके दुबे ने बताया कि प्रयोगात्मक परीक्षाएं विभागीय निर्देशानुसार कराई जाएंगी। इसके लिए सभी प्रधानाचार्यों को बोर्ड से जारी आदेशों को भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें