फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्रालय की टीम ने जांची स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलग्राम। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार की टीम ने मंगलवार दोपहर सीएचसी बिलग्राम में स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत जानी। टीम ने स्टॉफ से जरूरी जानकारियां लीं और परिसर का निरीक्षण किया। इसके बाद टीम जरौली नेवादा स्वास्थ्य केंद्र के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन

टीम में शामिल शुभम जैन व साकेत आनंद ने सीएचसी पहुंचकर लेबर रूम का निरीक्षण किया। भर्ती महिलाओं से दिए जाने वाले खाने व अन्य चीजों के बारे में पूछा। आशा बहुओं से उनके काम करने का ढंग जाना और फील्ड की समस्याएं पूछी। टीम ने दवाओं का स्टॉक व परिसर की सफाई व्यवस्था देखी। क्षय रोग विभाग की ओर से चलाए जा रहे एसीएफ कार्यक्रम की प्रगति जानी। सीएचसी का निरीक्षण करने के बाद टीम जरौली नेवादा के स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंची और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस मौके पर डिप्टी सीएमओ डॉ. प्रमिला निरंजन, अजय शर्मा, आशीष श्रीवास्तव, डॉ. पंकज कुमार, डॉ. प्रदीप, संजीव कुमार, अनिरुद्ध मिश्रा, अनिल अवस्थी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें