फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक्टर के बेटे की लखनऊ में हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

संडीला। कस्बे के प्रख्यात चिकित्सक असर के 17 वर्षीय बेटे की गुरुवार की सुबह लखनऊ में लखनऊ यूनीवर्सिटी के सामने एक हादसे में मौत हो गई। स्कूल जाते वक्त किशोर और उसके दोस्त पर मेट्रो का बोर्ड गिर गया। हादसे की खबर मिलते ही डॉ. असर के जानने वालों में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

कस्बे में डॉ. शहीद के नाम से क्लीनिक का संचालन उनके बेटे डॉ. असर करते हैं। लखनऊ के मोहल्ला कैसर बाग में रहने वाले डॉ. असर के बेटे इस्माइल की गुरुवार को लखनऊ में एक हादसे में मौत हो गई। इस्माइल लखनऊ के काल्विन तालुकेदार स्कूल में 12वीं कक्षा का छात्र था। गुरुवार की सुबह इस्माइल अपने साथी जाहिर के साथ स्कूटी से स्कूल जा रहा था। लखनऊ यूनीवर्सिटी के पास मेेट्रो की निर्माणाधीन साइट का एक बोर्ड स्कू टी पर आ गिरा, जिससे इस्माइल और उसका साथी घायल हो गया। इस्माइल की मौके पर ही मौत हो गई। जाहिर की मौत की खबर मिलने के बाद कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई। डॉ. असर के जानने वाले उनके बेटे के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए लखनऊ रवाना हो गए।
विज्ञापन


- डॉक्टर के बेटे की लखनऊ में हादसे में मौत
- गुरुवार की सुबह लखनऊ में मेट्रो का बोर्ड गिरने से हुआ हादसा
- स्कूल जाते डाक्टर का बेटा व दोस्त हुआ हादसे का शिकार



फोटो 21: इस्माइल (फाइल फोटो)।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें