फोटो-16- बुखार पीड़ित संगीता। अमर उजाला
फोटो-17- बुखार पीड़ित प्रिंशी। अमर उजाला
फोटो-18- बुखार पीड़ित सत्यप्रकाश। अमर उजाला
फोटो-19- बुखार पीड़ित भोलू। अमर उजाला
फोटो-20- बुखार पीड़ित हन्नू। अमर उजाला
भदेवरा में बुखार ने पसारे पांव, 100 बीमार
- सीएचसी में भगवान भरोसे मरीजों का इलाज
अमर उजाला ब्यूरो
हरियावां। ब्लाक के ग्राम भदेवरा में बुखार ने पांव पसारने शुरू कर दिए हैं। अब तक 100 से अधिक लोग बुखार की चपेट में आ चुके हैं। वहीं सीएचसी में मरीजों का इलाज भगवान भरोसे है।
मुख्यालय से महज 20 किलोमीटर की दूरी पर हरियावां ब्लाक का भदेवरा गांव है। गांव में गंदगी का अंबार है। जिससे संक्रामक रोग पनप रहे हैं। सीएचसी में इलाज की सुविधा न होने से तीमारदार मरीजों को निजी अस्पतालों में भर्ती करा रहे हैं। गांव के सचिन सिंह, श्यामवीर, श्रीकांत, जैराम, गोपाल, हन्नु, राजू, विजय, सुनील, पवन गुप्ता, रामस्वरूप गुप्ता, भोले, टिल्लू, श्याम, भगवान, बबलू, उमाशंकर, नन्हेलाल, महेंद्र वर्मा, नवीन सिंह, अनिल सिंह, जहीर, वहीद, महमूद, सर्वेश, संगीता, प्रिंशी, ताजमोहम्मद, रामवती, दिनेश, कमलेश, सत्यप्रकाश, समेत 100 लोग बुखार से प्रभावित हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जानकारी देने के बाद भी स्वास्थ्य महकमे ने ध्यान नहीं दिया। सीएचसी प्रभारी डॉ. अखिलेश वाजपेयी ने बताया कि भदेवरा में बुखार फैलने की जानकारी मिली है। इसकी सूचना मलेरिया विभाग को दी गई है। सीएचसी में आने वाले मरीजों को समुचित उपचार किया जा रहा है।
ग्राम प्रधान बोले, हो रही सफाई
भदेवरा में बुखार फैलने पर प्रधान शरीफ ने बताया कि गांव में सफाई सुचारु रूप से की जा रही है। बुखार से पीड़ितों को हर संभव मदद की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग को गांव में बुखार फैलने की सूचना दी जा चुकी है।
पिछले साल बुखार से 5 लोगों की हुई थी मौत
भदेवरा गांव में पिछले साल पांच लोगों की बुखार से मौत हो गई थी। जुलाई 2018 में भी विचित्र बुखार का कहर इस गांव में बरपा था। इसके बाद भी इस वर्ष भी स्वास्थ्य विभाग ने पहले से कोई तैयारी नहीं की।