हरदोई। अनलॉक वन में शुरू हुआ बसों का संचालन धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रहा है। रोडवेज विभाग के बीते पांच दिनों के आंकड़ों के मुताबिक अब तक 10 हजार लोगों ने विभिन्न जनपदों के लिए यात्रा की है। अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की संख्या दिन पर दिन बढ़ रही है।
एक जून से शासन ने बसों का संचालन शुरू किए जाने का आदेश जारी किया था। शुरुआत में यात्रियों की संख्या के आधार पर ही बसों का संचालन किया गया। उप्र परिवहन निगम के हरदोई डिपो के आंकड़ों में मुताबिक एक से पांच जून तक जनपद से कुल 10400 लोगों ने यात्रा की है। एआरएम रोडवेज आरबी यादव ने बताया कि बसों का संचालन व्यवस्थित ढंग से कराया जा रहा है। यात्रियों की संख्या भी बढ़ रही है।
यात्रियों की जांच, बसों का हो रहा सैनिटाइजेशन
बस स्टेशन पर आने वाले यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग करने के साथ ही उनका डाटा भी रजिस्टर में नोट किया जा रहा है। बसों को सैनिटाइज कराया जा रहा है।
ऑफिस में पूरे स्टॉफ के साथ शुरू हुआ काम
एक जून से ऑफिस में पूरे स्टॉफ के साथ काम शुरू किए जाने का आदेश मिलने के बाद उप्र परिहवन निगम के हरदोई परिक्षेत्र कार्यालय में भी स्टॉफ की हाजिरी शुरू हो गई। ऑफिस का काम भी ढर्रे पर आ गया है।
सभी रूटों पर शुरू हुआ बसों का संचालन
हरदोई। एआरएम आरबी यादव ने बताया कि जनपद से सभी रूटों पर बसों का संचालन शुरू करा दिया गया है। जनपद से प्रतिदिन लखनऊ, कानपुर, शाहजहांपुर, बरेली होते हुए कौशांबी, हरपालपुर, फर्रुखाबाद, कौशांबी आदि रूटों पर बसों का संचालन किया जा रहा है।
कुछ ऐसा रहा सफर
दिनांक बस यात्री
1 जून 3 131
2 जून 4 310
3 जून 22 1879
4 जून 36 3815
5 जून 37 4309
फोटो-02- बस स्टेशन पर यात्री की थर्मल स्क्रीनिंग करते रोडवेज विभाग के कर्मी। संवाद- फोटो : HARDOI