फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सामूहिक विवाह समारोह में जा रही पिकअप पलटने से दुल्हन समेत 10 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कछौना। लखनऊ-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कटियामऊ के पास तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें बैठे 15 में 10 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को कछौना सीएचसी ले जाया गया। चिकित्सक ने पांच लोगों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पिकअप में बैठे एक ही परिवार के लोग दुल्हन को लेकर सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होने शहर जा रहे थे।
विज्ञापन

संडीला कोतवाली क्षेत्र के इलाही नगर निवासी सावित्री (48) ने बताया कि उनकी पुत्री रचना (20) की शादी शहर के आईटीआई परिसर में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में होनी थी। वह परिवार के सदस्यों के साथ पिकअप से शहर आ रही थीं। उनके साथ पिकअप में परिवार के कुल 15 सदस्य थे। लखनऊ-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोतवाली क्षेत्र के कटियामऊ के पास तेज रफ्तार पिकअप पलट गया। मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग मौके पर आ गए।
लोगों ने घायलों को पिकअप से बाहर निकाला। पुलिस को सूचना दी गई। इसमें सावित्री (48), उनकी पुत्री रचना, लोचन (23) समेत सपना (18), शशिकला (35), भरोसे (35), रिंकी (32), संजय (42), नंदकिशोर (65) और बबली (31) घायल हो गईं। पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से कछौना सीएचसी पहुंचाया। चिकित्सक ने रचना, रिंकी, सपना, नंदकिशोर और संजय को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। सीओ बघौली प्रवीण कुमार ने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें