फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: चौथी विदा करा नवविवाहिता को लेकर आ रही कार पलटी, मौसेरी बहन की मौत

विज्ञापन
फोटो-04- सोनाली। फाइल फोटो
विज्ञापन
हरदोई। बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र में ई-रिक्शे को ओवरटेक करते समय बाइक सवार कार के सामने आ गया। उसे बचाने में कार पलट गई। घटना में कार सवार नवविवाहिता और उसकी मौसेरी बहन समेत पांच लोग घायल हो गए। मेडिकल कॉलेज में नवविवाहिता की मौसेरी बहन को मृत घोषित कर दिया गया। घटना बुधवार देर शाम सांडी-शाहाबाद मार्ग पर भदेवना गांव के पास हुई।
विज्ञापन

अरवल थाना क्षेत्र के गांव खद्दीपुर चैन सिंह निवासी शिवकुमार देहरादून में मजदूरी करते हैं। शिव कुमार ने बताया कि उनकी पुत्री सोनाली (17) कक्षा आठ की छात्रा थी। गांव निवासी उनके साढ़ू रामनिवास की पुत्री शिवानी (20) की शादी छह फरवरी को लोनार कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर नाऊ में हुई थी। बुधवार दोपहर परिजन शिवानी की चौथी विदा कराने कार से गए थे। शिवानी के चाचा शिव शंकर (45), छोटी बहन मोहिनी (15), सोनाली भी शाहपुर नाऊ गई थीं। कार गांव निवासी अभिषेक (25) चला रहे थे। देर शाम शिवानी को विदा कराकर सभी लोग वापस गांव आ रहे थे।
इस दौरान सांडी-शाहाबाद मार्ग पर भदेवना गांव के पास अभिषेक ने ई-रिक्शे को ओवरटेक किया। इस दौरान सामने से आ रही बाइक को बचाने में कार पलट गई। कार सवार सभी पांच लोग घायल हो गए। इन सभी को मेडिकल कॉलेज लाया गया। सोनाली को मृत घोषित कर दिया गया। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि मेडिकल कॉलेज प्रशासन की सूचना पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी एमपी सिंह ने बताया कि घटना संज्ञान में है। अगर परिजन कोई शिकायत करेंगे तो प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

फोटो-04- सोनाली। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें