फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान से एक लाख की टप्पेबाजी

विज्ञापन
पीड़ित किसान से जानकारी लेते सीओ हरपालपुर राकेश वशिष्ठ। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
सवायजपुर। लोनार कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सवायजपुर में बाइक सवार तीन युवक किसान से टप्पेबाजी कर रुपयों भरा थैला लेकर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम घोड़ीथर निवासी कमल सिंह पुत्र यदुनाथ सिंह किसान हैं। उन्होंने शनिवार को दो बीघा खेत तीन लाख रुपये में बेचा था। कमल 1 लाख 35 हजार रुपये लेकर इलाहाबाद बैंक की सवायजपुर शाखा में जमा कराने गए लेकिन किसी कारण रुपये जमा नहीं हो पाए। वह सवायजपुर में खरीदारी करने के बाद बिल्हौर कटरा मार्ग पर सड़क किनारे लगे हैंडपंप पर पानी पीने लगे। इस बीच बाइक से आए तीन युवकों ने उनके ऊपर जूस फेंक दिया।
पास पहुंचकर युवकों ने कमल से कुर्ते में कुछ लगा होने की बात कही। कमल कुर्ता देखने लगे और इस बीच बाइक सवार रुपयों भरा थैला लेकर हरपालपुर की ओर भाग गए। घटना का पता चलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सीओ ने बताया कि कस्बे में अलग-अलग जगहों पर लगे कैमरों से सीसीटीवी फुटेज निकलवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें