फोटो संख्या-22
-युवाईडीएस क्रिकेट अकादमी के मैदान पर युवाईडीएस स्ट्राइकर्स को दी मात
संवाद न्यूज एजेंसी
हापुड़। युवाईडीएस क्रिकेट अकादमी के मैदान पर खेले जा रहे इंटर अकादमी टूर्नामेंट में मंगलवार को युवाईडीएस नाइट राइडर्स और युवाईडीएस स्ट्राइकर्स के बीच खेले गए क्रिकेट मैच में युवाईडीएस नाइट राइडर्स ने 46 रन से जीत दर्ज की।
पहले बल्लेबाजी करते हुए युवाईडीएस नाइट राइडर्स के खिलाड़ियों ने 34.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 177 रन बनाए, इसमें तनवीर ने 36 रन, मयंक वर्मा ने 12 रन, फैजा चौधरी ने 14 रन, विमरेश प्रताप से 16 रन का योगदान दिया। युवाईडीएस स्ट्राइकर्स की तरफ से गेंदबाजी करते हुए मोहम्मद फरजान ने 5.4 ओवर में 30 रन देकर पांच विकेट, सक्षम शर्मा, नक्ष, अदव्या, सााद, लव कुमार ने एक एक विकेट हासिल किया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरे युवाईडीएस स्ट्राइकर्स के खिलाड़ी 26.3 ओवर में 131 रन पर ही ढेर हो गए, इसमें नक्ष ने 28 रन, लव कुमार ने 12 रन, रुद्र कौशिक ने 20 रन का योगदान दिया। युवाईडीएस नाइट राईडर्स की तरफ से गेंदबाजी करते हुए कनिष्क त्यागी ने आठ ओवर में 37 रन देकर चार विकेट, युग शर्मा ने पांच ओवर में 19 रन देकर तीन विकेट, कार्तिक पाल, तनवीर ने दो-दो विकेट, अनुभव शर्मा ने एक एक विकेट हासिल किया।