फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: आज से शुरू होगी स्वगणना, अपनानी होगी ऑनलाइन प्रक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। जिले में सात मई (बुधवार की रात 12 बजे) से जनगणना 2027 के तहत स्वगणना शुरू होगी। जिलेवासियों को नागरिक जनगणना पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन प्रक्रिया अपनानी होगी, इसमें परिवार के मुखिया का नाम और मोबाइल नंबर दर्ज करना है। इसके बाद ओटीपी के माध्यम से सत्यापन किया जाएगा। एक मोबाइल नंबर से केवल एक परिवार का ही पंजीकरण संभव होगा। एडीएम संदीप कुमार ने सभी अधिकारियों को सात से 21 मई के बीच स्वगणना की तैयारी और प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि नागरिक जनगणना पोर्टल https://se.census.gov.in/ पर जाकर लोग अपना पंजीकरण करेंगे। परिवार के मुखिया का नाम और 10 अंकों का मोबाइल नंबर दर्ज करने के बाद ओटीपी के माध्यम से सत्यापन किया जाएगा। कोई भी व्यक्ति देश में कहीं से भी स्वयं या अपने परिवार के सदस्यों की स्वगणना कर सकता है।
विज्ञापन

पोर्टल पर ऐसे करना होगा आवेदन
पोर्टल पर भाषा चयन के बाद जिला, पिन कोड, गांव अथवा शहर की जानकारी भरनी है। इसके बाद मानचित्र पर लाल संकेतक के माध्यम से अपने आवास का सटीक स्थान चिह्नित करना है। इसके बाद मकान सूचीकरण से जुड़े प्रश्नों का पृष्ठ खुलेगा, इसमें भवन के उपयोग, निर्माण सामग्री, कमरों की संख्या, स्वामित्व, जल, विद्युत, शौचालय, खाना पकाने के ईंधन, रेडियो, टीवी, इंटरनेट, लैपटॉप, कंप्यूटर, मोबाइल फोन और वाहन जैसी कुल 33 प्रकार की जानकारियां दर्ज करनी होंगी। अंतिम सब्मिट के बाद 11 अंकों की पंजीकरण संख्या मोबाइल पर प्राप्त होगी। उन्होंने बताया कि 22 मई के बाद जब प्रगणक घर-घर आएंगे तो उस समय प्रगणक को इस 11 अंकों के पंजीकरण नंबर को देना होगा। वह सत्यापन का कार्य पूरा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें