फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़ में सनसनीखेज वारदात: कैंटीन में आए युवकों का एक कर्मी से हुआ विवाद...  चाकू घोंपकर मार डाला

Tue, 04 Nov 2025 11:03 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़

सार

चाकू लगने से अरमान घायल हो गया। अरमान को लहूलुहान दशा में अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के हापुड़ जिले के थाना देहात क्षेत्र में सोमवार की देर रात किठौर रोड पर एक दुकान के पास कहासुनी बाद युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। युवक की हत्या से परिवार में कोहराम मचा है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, थाना देहात क्षेत्र के गांव असौडा में इमरान के बेटे 25 वर्षीय अरमान का निकाह छह महीने पहले ही हुआ था। बताया गया है कि अरमान थाना देहात अंतर्गत किठौर रोड पर एक शराब के ठेके पास स्थित कैंटीन पर ही काम कर रहा था। कैंटीन अरमान के रिश्तेदार की है, जबकि अरमान के पापा भी पास में एक शोरूम में थे।

विज्ञापन

बताया गया है कि सोमवार की रात आठ बजे गांव के तीन युवक कैंटीन पर आए थे और उनकी अरमान से कुछ बात हो गई। जिसके बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया। जिसमें युवकों में से किसी ने अरमान के चाकू घोंप दिया। चाकू लगने से अरमान घायल हो गया। अरमान को लहूलुहान दशा में अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि मामले की आपसी विवाद के बाद हत्या की गई है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें