फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: हाईवे पर युवक को गोली मारी, अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
गोली लगने से घायल हुआ रितिक। स्रोत परिजन।
विज्ञापन
हापुड़। हाफिजपुर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत नेशनल हाईवे-09 पर स्थित एक होटल के पास महिला को लेकर चल रहे विवाद में तीन युवकों ने एक युवक को गोली मार दी। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के दौरान हाईवे पर अफरातफरी मच गई। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार नगर के मोहल्ला तगासराय निवासी रितिक प्रजापति पिलखुवा के गालंद गांव में एक महिला के साथ किराये पर रहता है। वह यहां रिलायंस रोड पर एक फैक्टरी में काम करता है। पिता दर्शन ने बताया कि मोहल्ले के ही एक युवक ने करीब एक साल पहले अपनी पत्नी काे मारपीट कर घर से निकाल दिया था। इसके बाद उसे उनके पुत्र ने अपना लिया और गांव गालंद में साथ रहने लगा।
बुधवार को रितिक तगासराय गैस का सिलिंडर लेकर वापस गालंद लौट रहा था। जैसे ही वह बाइक से नेशनल हाईवे 09 पर पार्थ होटल के पास पहुंचा तो पीछे से बाइक पर पहुंचे तीन युवकों ने उसे पीठ में गोली मार दी। गोली लगने के बाद रितिक सड़क पर गिर गया। इससे वाहन चालकों में अफरातफरी मच गई। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल काे नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन

सीओ मुनीश चंद्र ने बताया कि रितिक के साथ रहने वाली महिला के पति और उसके दो दोस्तों पर गोली मारने का आरोप है। परिजनों से तहरीर ली जा रही है। इसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें