फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: रील बनाने के चक्कर में 25 सेकंड तक पानी की टंकी से लटका युवा, दूसरों को भी दे डाली चुनौती, देखें वीडियो

Fri, 01 Aug 2025 03:14 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़)

सार

25 सेकंड तक युवक केवल एक ही हाथ से रेलिंग पर झूलता रहा। इसके बाद टंकी की सीढ़ियों पर खडे़ होकर दूसरों को भी इतनी ही देर तक लटके रहने की चुनौती भी दे रहा है।
विज्ञापन
टंकी से लटका युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में रील बनाने और विख्यात होने के चक्कर में युवा जानबूझकर मौत के मुंह में कूद रहे हैं। उन्हें न अपनी परवाह है और ना ही अपने परिवार की चिंता। ऐसा ही घटना कोतवाली क्षेत्र के गांव मानकचौक से सामने आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गांव मानकचौक निवासी आकाश के इंस्टाग्राम अकाउंट पर रील वायरल हो रही है। जिसे बनाने के लिए युवक गांव में बनी पानी की टंकी के शीर्ष पर चढ़ गया। जिसके बाद वह एक हाथ से टंकी की रेलिंग पर झूल गया। इस दौरान बैकग्राउंड में फिल्मी गाना बज रहा है। 25 सेकंड तक युवक केवल एक ही हाथ से रेलिंग पर झूलता रहा। इसके बाद टंकी की सीढ़ियों पर खडे़ होकर दूसरों को भी इतनी ही देर तक लटके रहने की चुनौती भी दे रहा है। सीओ वरुण मिश्रा का कहना है कि वायरल हो रहे वीडियो के आधार पर युवक की तलाश कराई जा रही है। कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें