फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजदिल निकले साथ आए दोस्त: महिला से मिलने आया था प्रेमी, गांव वालों ने चोर समझकर कर दी पिटाई; वायरल हुआ Video

Mon, 28 Jul 2025 08:37 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पिलखुवा

सार

सीओ अनीता चौहान ने बताया कि मामला कुछ और प्रतीत हो रहा है। भीड़ ने चोर समझकर युवक की पिटाई कर दी थी। मामले की जांच की जा रही है, वीडियो की भी जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
गांव वालों ने चोर समझ की युवक की पिटाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रविवार रात यूपी के हापुड़ स्थित पिलखुवा नगर की एक कॉलोनी में महिला से मिलने पहुंचे युवक को लोगों ने चोर समझकर दबोच लिया। युवक के साथ आए उसके दो दोस्त मौके से फरार हो गए। लोगों ने जमकर धुनाई के बाद युवक को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस की पूछताछ में युवक ने पूरे मामले की सच्चाई बताई।

विज्ञापन

ड्रोन के चक्कर में बाहर चक्कर लगा रहे थे लोग
मोहल्ले के लोगों के अनुसार रविवार रात तीन युवक संदिग्ध रूप से मोहल्ले में घूम रहे थे। इसी दौरान ड्रोन के चक्कर में घर से बाहर निकले लोगों ने युवकों को देखकर शोर मचा दिया। जिससे मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए। मोहल्ले के लोगों ने घेरा बंदी कर एक युवक को दबोच लिया, जबकि दो अन्य फरार हो गए। 

महिला से मिलने आया युवक
लोगों के पूछने पर पकड़े गए युवक ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया तो लोगों ने चोर समझकर उसकी पिटाई कर दी। बताया जा रहा कि युवक प्रेम प्रसंग के चलते अपने दोस्तों के साथ किसी महिला से मिलने आया था। मामले का वीडियो भी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

पुलिस का बयान
सीओ अनीता चौहान ने बताया कि मामला कुछ और प्रतीत हो रहा है। भीड़ ने चोर समझकर युवक की पिटाई कर दी थी। मामले की जांच की जा रही है, वीडियो की भी जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें