फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: चोरी के इरादे से कंपनी में घुसा युवक, गिरकर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित हमराही आरवीएसएफ कंपनी में सोमवार रात चोरी के लिए घुसे आरोपी को गार्डों ने देखकर दौड़ा लिया। इस दौरान कंपनी की दीवार फांदते हुए आरोपी गिरकर घायल हो गया।
विज्ञापन

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी से चाकू बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कंपनी के प्रतिनिधि जिला गाजियाबाद निवासी प्रताप विहार मिर्जापुर के अफाक बताया कि पांच अक्तूबर की रात कंपनी में तैनात सुरक्षा गार्ड सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रहे थे।
रात करीब 12 बजे एक युवक चोरी के उद्देश्य से परिसर में घुसता हुआ नजर आया। जिसके बाद गार्डों ने कंपनी के अंदर उसकी तलाश शुरू की।
गार्डों को देखकर आरोपी ने भागना शुरू कर दिया। गार्डों ने पीछा किया गया तो वह गार्डों से बचने के लिए दीवार फांदकर बाहर भागा और गिरकर घायल हो गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अमन उर्फ शाहरुख निवासी सिकंदर गेट टंकी हापुड़ बताया।
विज्ञापन

सीओ दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि घटना के उसके साथ उसके साथ उसके साथी दानिश उर्फ दांड, रिहान, मडलू और वसीम भी मौजूद थे। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर इनकी भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें