गढ़मुक्तेश्वर। नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरु की।
नेशनल हाईवे 9 पर होटल ली ग्रांड के सामने बुधवार की शाम को एक अज्ञात वाहन ने सडक़ पार कर रहे युवक को टक्कर मार दी। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और शिनाख्त करने का प्रयास किया। लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरु कर दी है। इंस्पेक्टर सोमवीर सिंह का कहना है कि मृतक की उम्र करीब 26 है, मृतक युवक की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। संवाद