फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, दूसरा घायल

Fri, 02 Feb 2024 11:25 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
धौलाना। थाना क्षेत्र के गांव समाना में वैवाहिक समारोह से वापस लौटते समय दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

गांव समाना निवासी राज सिंह पहलवान का पुत्र पवन सिंह गांव के ही एक फार्म हाउस में आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होकर अपनी बाइक से घर लौट रहा था। जैसे ही वह कमरुद्दीन नगर-समाना मार्ग पर पहुंचा, सामने से आ रही एक बाइक से टकरा गया। पवन की बाइक असंतुलित होकर गिर गई, उसका सिर एक पत्थर से टकराया और वह लहूलुहान हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन घायल पवन सिंह को अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार सुनील भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी पर क्षेत्राधिकारी पिलखुवा जितेन्द्र शर्मा व कपूरपुर थाना प्रभारी निरीक्षक सुमित तोमर मौके पर पहुंचे। देर शाम युवक का परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें