फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: सैदपुरा में बुखार से युवक की मौत

Thu, 28 Sep 2023 10:50 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। गांव हैदरपुर के माजरे सैदपुरा में एक युवक की बुखार से मौत हो गई। गढ़ क्षेत्र में बुखार से छठी मौत हुई है। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से गांवों में शिविर लगवाने की मांग की है।
विज्ञापन


गांव सैदपुरा के संदीप कुमार ने बताया कि गांव में रहने वाले दीपक भाटी (27) पुत्र महकार सिंह नोएडा की एक फाइनेंस कंपनी में कार्यरत था। जो पिछले एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित था। जिसको परिजनों ने निजी चिकित्सक के भर्ती कराकर उपचार दिलाया। लेकिन बुधवार की रात दीपक की तबीयत अधिक खराब हो गई और मेरठ अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दीपक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। संजय कुमार ने बताया कि गांव में बुखार का प्रकोप फैल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में अभी तक एक बार भी स्वास्थ्य शिविर नहीं लग पाया है। बता दें कि गढ़ क्षेत्र में बुखार से यह छठी मौत हुई है।

सीएमओ ने गांव सेहल में किया निरीक्षण

सीएमओ डॉ. सुनील कुमार त्यागी ने बताया कि गांव सेहल में बुखार के मरीजों को देखा गया। गांव में स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर भी लगवाया गया है। कई मरीजों की जांच कराकर दवाओं का भी वितरण कराया गया हैं। इसके अलावा गांव सैदपुरा में भी टीम को भेजकर शिविर लगवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें