फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बाइक की टक्कर से युवक गंभीर घायल, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली। थाना क्षेत्र में गांव सिखेड़ा के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का दिल्ली के आरआर अस्पताल में उपचार चल रहा है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

होशियारपुर गढ़ी निवासी शौकेंद्र सिंह ने बताया कि दो नवंबर की सुबह करीब 10 बजे उनका भाई देवेंद्र और भतीजा मोहित बाइक में पेट्रोल डलवाने सिखेड़ा पेट्रोल पंप जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज गति और लापरवाही से आ रहे बाइक सवार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में देवेंद्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें दिल्ली के आरआर अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ राहुल यादव ने बताया कि तहरीर मिलने पर पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें