फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: यूथ चैंपियनशिप के ट्रायल में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Fri, 21 Feb 2025 07:14 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। लखनऊ के गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में एक और दो मार्च को आयोजित होने वाली 20वीं राज्य यूथ एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए शुक्रवार को हापुड़ जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वावधान में जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में ट्रायल का आयोजन हुआ। खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
विज्ञापन

एसोसिएशन के उपाध्यक्ष रविंद्र गुर्जर ने बताया कि बालक वर्ग के 100 मीटर दौड़ के ट्रायल में कपिल और राजा, 200 मीटर दौड़ में इंतजार मलिक, निशु, 400 मीटर दौड़ में मोहम्मद फैजान और अर्जुन, एक हजार मीटर दौड़ में अर्जुन और शिवम का चयन हुआ।

बालक वर्ग की लंबी कूद में डेनी, प्रशांत, शॉटपुट में चिराग, बालिका वर्ग की शॉटपुट में रिया नागर, डिस्कस थ्रो में रिया नागर, 110 मीटर हेंडलर में प्रशांत का चयन हुआ। ट्रायल में चयनित खिलाड़ी एक व दो मार्च को लखनऊ में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि जिन खिलाड़ियों का भी चयन हुआ है, सभी के पास यूआईडी होनी जरूरी है। अगर किसी की यूआईडी अभी तक नहीं बनी है, तो वह एएफआई (एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया) की वेबसाइट पर जाकर अपनी यूआईडी बनवा सकता है। 23 से पहले सभी खिलाड़ी अपनी यूआईडी व प्रतियोगिता शुल्क भिजवा दें। यूआईडी न मिलने पर खिलाड़ी की एंट्री नहीं जा पाएगी, जिसकी जिम्मेदारी स्वयं खिलाड़ी की होगी। इस दौरान नवीन सचदेवा, सचिन रावत, नितिन, आकाश, दीपांशु, मनोज मेंहदीरत्ता आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें