फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: कार में टक्कर के विरोध पर युवक की पिटाई, जान से मारने की धमकी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। नगर में आंबेडकर चौपला पर एक युवक ने वाहन में पीछे से टक्कर लगने का विरोध करने पर पिटाई करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव खिलवाई निवासी निशांत ने बताया कि 15 सितंबर की रात को उनकी कार की बैटरी डाउन होने के कारण वह स्टार्ट नहीं हो रही थी। इसी दौरान गांवगांव निवासी अशोक ने उनकी कार में पीछे से टक्कर मार दी। पीड़ित ने बताया कि उनसे गाड़ी खराब होने की बात कहते हुए टक्कर मारने का विरोध किया तो आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी।
आरोप है कि इसके बाद अशोक ने उसकी पिटाई कर दी। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह गौसेवक है और आरोपी ने भविष्य में जान से मारने व झूठे केस में फंसाने की धमकी भी दी। पीड़ित ने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ राहुल यादव का कहना है कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है, आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें