फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: हापुड़ में गैस सिलिंडर नहीं मिले तो टालनी पड़ी युवती की शादी, 25 की जगह अब 28 मार्च को होगा विवाह

Wed, 25 Mar 2026 06:10 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़

सार

हापुड़ जिले के बदनौली गांव में इसी समस्या के कारण शिवानी की शादी टालनी पड़ी, क्योंकि हलवाईयों को खाना बनाने के लिए सिलिंडर नहीं मिले।
विज्ञापन
सिलिंडर नहीं मिलने पर टालनी पड़ी युवती की बरात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईरान युद्ध के चलते एलपीजी गैस सिलिंडरों की किल्लत है, जिससे लोगों को तरह-तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसा ही एक मामला यूपी के हापुड़ जिले के गांव बदनौली से सामने आया है। यहां की निवासी शिवानी की शादी की तैयारी उस समय धरी रह गईं, जब हलवाईयों को खाना बनाने के लिए सिलिंडर ही नहीं मिले। 

विज्ञापन

इस कारण परिवार को  25 मार्च,  बुधवार को होने वाले वैवाहिक कार्यक्रम को टालना पड़ा। मामले में युवती की मां बिमलेश और भाई रोबिन ने जिला पूर्ति अधिकारी डॉ सीमा सिंह से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने कार्रवाई करते हुए तीन सिलिंडर गैस एजेंसी से दिलाए हैं। वहीं, तीन अन्य सिलिंडर बृहस्पतिवार को मिलेंगे। 

बिमलेश ने बताया कि विभाग से छह सिलिंडर की मांग की गई है। कई दिन तक चक्कर काटने के बाद भी सिलिंडर नहीं मिलने पर शादी को टालना पड़ा। आसपास में भी किसी के पास अतिरिक्त सिलिंडर न होने के कारण उनकी कोई मदद नहीं कर सका।
विज्ञापन

शादी या बड़े समारोह के लिए कॉमर्शियल सिलिंडर की पड़ती है आवश्यकता
शादी या बड़े समारोह के लिए कॉमर्शियल सिलिंडर की आवश्यकता होती है। जो लोग रिजॉर्ट या होटल में शादी कर रहे हैं, उनके सामने समस्या कम है क्योंकि रिजॉर्ट या होटल व्यवसायी इसके लिए व्यवस्था कर रहे हैं। हालांकि उनके सामने भी सिलिंडर की समस्या है। वहीं बरातघर और मोहल्ले में शादी समारोह करने वालों के सामने सिलिंडर की उपलब्धता की समस्या ज्यादा गंभीर रूप से सामने आ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें