फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साजिद का साहस देख डॉक्टर भी हैरान: जिस सांप ने डसा उसी को डिब्बे में भरकर पहुंचा अस्पताल, बेजुबान पर किया रहम

Sun, 22 Mar 2026 06:09 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, सिंभावली

सार

सांप काटने पर झाड़-फूंक या अंधविश्वास में समय न गंवाएं। इससे स्थिति गंभीर हो सकती है। केवल चिकित्सकीय उपचार ही प्रभावी और सुरक्षित उपाय है। इसलिए समय से अस्पताल वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंचे। 
विज्ञापन
साजिद को सांप ने काटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के हापुड़ स्थित सिंभावली क्षेत्र के गांव रतूपुरा में रविवार को हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। यहां सांप के डसने के बाद युवक ने घबराने के बजाय साहस दिखाते हुए उसी सांप को पकड़ लिया और उसे साथ लेकर अस्पताल पहुंच गया। युवक की इस बहादुरी को देखकर चिकित्सक और मौजूद लोग भी दंग रह गए।

विज्ञापन

जनपद मेरठ जनपद के गांव धौलड़ी रसूलपुर निवासी साजिद अपने मामा इब्राहिम के यहां रतूपुरा आया हुआ था। रविवार को वह गांव के पास बने स्विंग पुल पर नहा रहा था, तभी अचानक सांप ने उसके हाथ पर डस लिया। सांप के डसने के बाद भी साजिद ने संयम नहीं खोया और तुरंत उस सांप को पकड़कर एक डिब्बे में बंद कर लिया। 

इसके बाद वह परिजनों के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिखैड़ा पहुंच गया। युवक के हाथ में सांप देखकर अस्पताल परिसर में कुछ समय के लिए हड़कंप मच गया। सांप के डसने की जानकारी मिलते ही चिकित्सकों ने तत्काल प्राथमिक उपचार शुरू किया और युवक की स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे मेरठ रेफर कर दिया।

वहीं, पकड़े गए सांप को बाद में सुरक्षित तरीके से जंगल में छुड़वा दिया गया। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। लोग युवक की हिम्मत की सराहना कर रहे हैं, वहीं चिकित्सक ऐसे मामलों में सतर्कता बरतने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

सांप काटने पर झाड़-फूंक या अंधविश्वास में समय न गंवाएं। इससे स्थिति गंभीर हो सकती है। केवल चिकित्सकीय उपचार ही प्रभावी और सुरक्षित उपाय है। इसलिए समय से अस्पताल वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंचे। - डॉ. अमित बैसला, सीएचसी प्रभारी , सिखैड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें