फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: गंगा में नहाने के दौरान डूबा युवक, एनडीआरएफ ने दस घंटे तक चलाया सर्च ऑपरेशन; नहीं मिला सुराग

Tue, 28 Apr 2026 07:29 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़

सार

हापुड़ में गंगा स्नान के दौरान एक युवक डूब गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने करीब दस घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया।

 

विज्ञापन
एनडीआरएफ और पुलिस ने दस घंटे तलाशा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़ जिले में गंगानगरी में गंगा स्नान के दौरान मेरठ के एक युवक के डूबने के बाद पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय पुलिस के साथ मंगलवार को करीब दस घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन देर शाम तक युवक का कोई सुराग नहीं लग सका।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मेरठ के जागृति विहार निवासी अयांश (21) पुत्र गौरव सोमवार को अपनी मौसी के साथ गंगानगरी ब्रजघाट में गंगा स्नान करने आया था। स्नान के दौरान वह अचानक गहरे पानी में पहुंच गया और देखते ही देखते डूब गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक वह लापता हो चुका था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और उच्चाधिकारियों को अवगत कराया।

इसके बाद मंगलवार को एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया, जिसने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर पूठ घाट तक व्यापक सर्च अभियान चलाया। गोताखोरों और टीम के जवानों ने नदी के विभिन्न हिस्सों में गहन तलाश की, लेकिन सफलता हाथ नहीं लग सकी। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय प्रशासन लगातार युवक की तलाश में जुटा हुआ है और उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही कोई सुराग मिल सकेगा।
विज्ञापन


सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि डूबे युवक की तलाश के लिए एनडीआरएफ और पुलिस की टीम लगातार प्रयास कर रही है। नदी के संभावित स्थानों पर सर्च ऑपरेशन जारी है और हर संभव कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें