फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: गैस सिलिंडर के लिए लाइन में लगे युवक को पड़ा दौरा, बिगड़ी तबीयत

विज्ञापन
कवि नगर स्थित गैस एजेंसी के बाहर बेहोश हुआ व्यक्ति। स्रोत वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
हापुड़। जिले में गैस सिलिंडर एजेंसियों और गोदामों पर लंबी-लंबी लाइनें लग रही हैं। इसका खामियाजा मंगलवार को एक युवक को भुगतना पड़ा। मोहल्ला कविनगर स्थित गैस एजेंसी के गोदाम पर सुबह करीब नौ बजे एक युवक लाइन में लगने के दौरान दौरा पड़ने से बेहोश होकर गिर पड़ा। इस पर आसपास मौजूद लोगों ने उसे उठाया और अस्पताल में भर्ती कराया। इसका वीडियो व फोटो भी सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि मोहल्ला इंद्रगढ़ी निवासी जितेंद्र मंगलवार को मोहल्ला कविनगर स्थित दयाल गैस एजेंसी के गोदाम पर बुकिंग कराने आए थे। लाइन में लगने के करीब 10 मिनट बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और दौरा पड़ने से वह बेहोश हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने जितेंद्र को पास के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां जानकारी दी गई कि जितेंद्र को सिर दर्द के कारण उन्हें दौरा पड़ा था। करीब दो घंटे के बाद अस्पताल से उन्हें छुट्टी दे दी गई।
बता दें कि जिले की सभी गैस एजेंसी व उनके गोदामों पर प्रतिदिन गैस सिलिंडर के लिए लंबी कतारें लग रही हैं। बार-बार कंपनियों का सर्वर डाउन होने के कारण बुकिंग नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

वहीं, ऑनलाइन बुकिंग भी लोग नहीं कर रहे हैं। सबसे बड़ी समस्या यह आ रही है कि बिना बुकिंग के भी लोगों को फर्जी डिलीवरी होने की जानकारी मिली है और अब बुकिंग के 25 दिन बाद ही दूसरी बुकिंग कर सकते हैं। इस कारण लोगों की कतार एजेंसियों पर लग रही है। लंबे समय से सिलिंडर न मिलने के कारण भी लोग एजेंसियों पर जाकर मांग कर रहे हैं।
वहीं, लाइन में लगे अमित कुमार, मोहित सरीन, हर्ष शर्मा, देवेश कुमार ने बताया कि कई एजेंसियों पर गैस सिलेंडर की भारी किल्लत बनी हुई है। एजेंसी पर पर्याप्त गैस उपलब्ध न होने के कारण लोगों को घंटों तक लाइन में लगना पड़ रहा है। कई बार तो लोगों को बिना सिलिंडर लिए ही वापस लौटना पड़ता है।
डॉ. सीमा सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि गैस एजेंसी के संचालक ने जानकारी दी है कि व्यक्ति एक परचून की दुकान पर आया था, उसी समय वह बेहोश हुआ है। इसकी सीसीटीवी भी विभाग के पास है। बिना वजह की अफवाह लोग उड़ा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें