हापुड़ के सिंभावली थाना इलाके के गांव जमालपुर में सोमवार को एक 21 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक अपने ही खेत में अचेत अवस्था में पड़ा मिला। परिजन उसे उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया। मेरठ पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार गांव जमालपुर निवासी रिंकू पुत्र गुलबीर सिंह सोमवार सुबह शौच के लिए अपने खेतों की ओर गया था। काफी देर तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।
इस दौरान वह अपने ही खेत में अचेत अवस्था में पड़ा मिला। परिजन आनन-फानन उसे स्थानीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। मेरठ में चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।