फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: गांव सिकंदरपुर में छत से गिरकर युवक की मौत

विज्ञापन
मृतक राहुल । फाइल फोटो
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। गांव सिकंदरपुर में बुधवार की रात छत से गिरकर 29 वर्षीय राहुल की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बिना कार्रवाई के ब्रजघाट में उनका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


गांव सिकंदरपुर निवासी राजेंद्र यादव ने बताया कि क्षेत्र में आई तेज आंधी और बारिश के बाद बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। गर्मी और उमस से परेशान होकर उनका बेटा राहुल छत पर सोने गया था। राजेंद्र ने बताया कि रात में वह संभवतः राहुल लघुशंका करने के लिए उठे, तो नींद की हालत में असंतुलित होकर छत से नीचे गिर गए। रात के समय उनके छत से गिरने की आवाज सुनकर परिजन जाग गए।
उन्होंने तुरंत राहुल को निजी अस्पताल पहुंचया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया और गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई। घटना के बाद परिजनों ने किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें