फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur: मनचले ने घर में घुसकर युवती को गोली मारी, खुद भी फांसी लगाई, दोनों की हुई मौत

Wed, 17 May 2023 05:50 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़

सार

परिजनों ने उसे पकडने का प्रयास किया तो आरोपी तीसरी मंजिल पर चढ़कर पड़ोस की छत पर कूद गया और खुद को एक कमरे में बंद कर फांसी लगा ली।
विज्ञापन
मृतका नीतू (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रेम प्रसंग के चलते एक सिरफिरे ने देहात थाना क्षेत्र के अन्तर्गत मोहल्ला तगासराय में युवती के घर में घुसकर तमंचे से गोली मार दी। अस्पताल में उपचार के दौरान युवती की मौत हो गई। परिजनों ने आरोपी को पकडने का प्रयास किया तो आरोपी पड़ोसी की छत पर कूद गया और वहां खुद को कमरे में बंद कर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, तगासराय निवासी नीतू (25) पुत्री विजय पाल मंगलवार दोपहर घर में मौजूद थी। परिजन भी काम में लगे थे, इसी दौरान एक युवक जबरन घर में घुस आया। आरोपी ने नीतू की कनपटी से सटाकर गोली चला दी।

परिजनों ने उसे पकडने का प्रयास किया तो आरोपी तीसरी मंजिल पर चढ़कर पड़ोस की छत पर कूद गया और खुद को एक कमरे में बंद कर फांसी लगा ली। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जबकि युवती को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार की दौरान युवती की मौत हो गई। आरोपी गांव दस्तोई निवासी सोनू बताया जा रहा है। पुलिस मामले में परिजनों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें