फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: गोली मारने के बाद करीब 20 मिनट तक छत पर हथियार लहराता रहा आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। देहात थाना क्षेत्र के तगासराय में घर में घुसकर युवती के सिर में गोली मारने वाले युवक के सिर पर खून सवार था। नीतू को गोली मारने के बाद जब पिस्टल नहीं चली तब वह बार-बार उसे हाथ पर मारकर चलाने का प्रयास करता रहा। नीतू की मां ने बेटी की हालत देख युवक पर लाठी मारनी शुरू कर दी। तीसरी मंजिल तक वह लाठी मारती गई। युवक ने भागने का प्रयास नहीं किया, बल्कि नीतू की मां को गोली मारने के लिए हथियार चलाने का प्रयास करता रहा। गनीमत रही कि इस दौरान गोली नहीं चली।
विज्ञापन

वारदात का पता चलते ही मौके पर पहुंची नीतू की मां ने आरोपी युवक को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह सीढिय़ों से होते हुए ऊपर छत की ओर भाग निकला। कुछ ही देर में मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए। उसने लोगों पर भी पिस्टल से फायर करने का प्रयास किया, लेकिन गोली नहीं चली। गोली नहीं चलने पर वह बार-बार हथियार को हाथ पर मारता रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार करीब 20 मिनट तक युवक छत पर रहा।
भागने का कोई रास्ता नहीं मिलने पर वह पड़ोस में ही विष्णु के घर में घुस गया। छत के ऊपर बने कमरे में घुसकर उसने अंदर से गेट बंद कर लिए, इस दौरान पुलिस भी पहुंच गई। जब तक गेट तोड़ा जाता उससे पहले ही युवक ने चादर गले में डालकर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। गोली लगने से घायल नीतू को परिजन निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसे भी मृत घोषित कर दिया। सूचना पर एएसपी मुकेश चंद मिश्रा, सीओ अशोक कुमार सिसोदिया समेत कई थाने की फोर्स मौके पर पहुंच गई। मृतक युवती के परिजन युवक की पहचान न होने तक शव नहीं उठाने देने की मांग पर अड़ गए। इस दौरान पुलिस के साथ लोगों की नोकझोंक भी हुई। करीब डेढ़ घंटा तक चले हंगामे के बाद पुलिस युवक का शव ले गए।
विज्ञापन


कोट

आरोपी मृतक की पहचान दस्तोई निवासी सोनू प्रजापति पुत्र जगत सिंह के रूप में हुई है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। मृतक के पास से एक देसी पिस्टल और उसमें चार कारतूस बरामद हुए हैं।
- मुकेश चंद मिश्रा, एएसपी हापुड़।




पिस्टल चलती तो बिछ जाती लाशें
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवती को गोली मारने वाला युवक छतों पर ही करीब 20 मिनट तक घूमता रहा। जब दस से 15 लोग छत पर पहुंचे तो उसने सीधा फायर झोंकने का प्रयास किया। लेकिन गोली नहीं चली, यदि गोली चलती तो कई लोगों के साथ अनहोनी हो सकती थी।


मृतका के पड़ोसी का रिश्तेदार बताया जा रहा युवक
मोहल्ले के लोगों ने बताया कि अब से पहले गोली मारने वाले युवक को नहीं देखा था। हालांकि पड़ोस में ही रहने वाले एक परिवार को उसका रिश्तेदार बताया गया है। लोगों ने बताया कि इसी मोहल्ले की एक लड़की की शादी दस्तोई में हुई है, उसी के परिवार से ही आरोपी युवक ताल्लुक रखता है। इस शादी में मृतका कुछ महीने पहले दस्तोई गई थी, जहां उसकी पहचान आरोपी से हुई थी।


सिपाही ने कहा खेल खत्म, भड़के लोग
पुलिस ने लोगों को समझाकर युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस दौरान एक सिपाही ने कह दिया खेल खत्म, इस पर बिफरे लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। सिपाही खुद को बचाने के लिए घर में घुस गया, पुलिस अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद लोग शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें