पिलखुवा। गांव अनवरपुर में युवक पर गांव के ही कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक के पिता ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
गांव अनवरपुर निवासी सुभाष तोमर ने बताया कि दस नवंबर की शाम उसका बेटा अमन कुमार खाना खाकर अपने साथी अंकित, विशाल और आकाश के साथ गांव के बाहर टहल रहा था। रामधाम के पास दो बाइकों पर सवार चार युवकों ने अमन पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि आरोपी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। घायल अमन का मेरठ स्थित एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।
एसएचओ सुमन कुमार सिंह का कहना है कि घायल के पिता की तहरीर पर अनवरपुर निवासी वंश, आकाश, आशीष और विपिन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद