फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: आपसी कहासुनी में युवक के सिर पर दरांती से हमला, मेरठ रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सेहल में आपसी कहासुनी के बाद एक युवक पर दरांती से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। युवक के सिर में गंभीर चोट लगने पर उसे उपचार के लिए मेरठ रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


पीड़ित मनोज का दो दिन पहले पड़ोसियों से विवाद हो गया था। परिजनों ने बताया कि गांव में घर के बाहर टेंट लगाए जाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी। उस समय ग्रामीणों ने बीच-बचाव करके मामला शांत करा दिया था। रविवार को इसी विवाद ने फिर तूल पकड़ लिया। आरोप है कि दूसरे पक्ष के कुछ लोगों ने मनोज को घेर लिया और धारदार हथियार से हमला कर दिया। दरांती लगने से मनोज गंभीर रूप से घायल हो गया।

परिजनों ने घायल युवक को तुरंत स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया। घटना के बाद पीड़ित परिवार में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि मामूली विवाद को लेकर दोनों पक्षों में तनाव बना हुआ था। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें