फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान स्थल बदलवाने को लिखित आपत्ति दें: एडीएम

Tue, 28 Jun 2016 08:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की बैठक बुलाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अपर जिलाधिकारी रजनीश राय ने कहा कि किसी भी मतदान केंद्र के बारे में आपत्ति है तो लिखित दें, ताकि जांच कर उसे बदलवाया जा सके। वह मंगलवार को अपने कार्यालय में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


यह बैठक मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर विधान सभा चुनाव के बाबत सुझाव व आपत्तियां मांगने के लिए बुलाई गई थी। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि  नया मतदान स्थल बनाने के लिए निर्वाचन आयोग ने मानक तय किए हैं,

जिसमें भवन जर्जर न हो, साथ ही दूरी दो किमी से ज्यादा न हो। ग्रामीण क्षेत्र में मतदान केंद्रों पर दो से अधिक मतदेय स्थल तथा शहरी क्षेत्र में चार से अधिक मतदेय स्थल बनाए जाएं। मतदान स्थल सरकारी व अर्द्ध सरकारी या मान्यता प्राप्त विद्यालय में होना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसी राजनैतिक दल का कार्यालय मतदेय स्थल से 200 मीटर की दूरी पर होना चाहिए। अगर कोई मतदान केंद्र या स्थल बदलवाना है तो लिखित में दिया जाए ताकि आयोग के मानक के अंतर्गत संबंधित उपजिलाधिकारी से जांच कराकर प्रस्ताव आयोग को भेजा जा सकें।

इस मौके पर रालोद के प्रदेश सचिव प्रो. अब्बास अली, नानक चंद शर्मा, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सैय्यद अयाजुद्दीन, कांग्रेस के शहर अध्यक्ष पं. दिनेश शर्मा आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें