हापुड़। गोरखपुर में उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ की ओर से 23 से 26 अक्तूबर तक आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश सीनियर पुरुष/महिला फ्रीस्टाइल व ग्रीकोरोमन कुश्ती प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए खिलाड़ियों का ट्रायल 11 अक्तूबर को रुस्तम-ए-जमा दारा सिंह कुश्ती स्टेडियम चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ में होगा।
पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी व कुश्ती संघ के सचिव रामकुमार त्यागी ने बताया कि ट्रायल सुबह 9 बजे से होंगे, फ्रीस्टाइल में पुरुष भार वर्ग में 57 किलोग्राम, 61, 65, 70, 74, 79, 86, 92, 97, व 125 किलोग्राम तक और ग्रीकोरोमन पुरुष भार वर्ग में 55 किलोग्राम, 60, 63, 67, 72, 77, 82, 87, 97, और 130 किलोग्राम भार वर्ग में भाग लेंगे।
उत्तर प्रदेश महिला कुश्ती टीम की मैनेजर स्नेह त्यागी ने बताया कि महिला भार वर्ग में 50 किलोग्राम, 53, 55, 57, 59, 62, 65, 68, 72, 76 किलोग्राम तक की पहलवान भाग ले सकेंगी। प्रतिभागियों को अपने साथ आधार कार्ड, पासपोर्ट, निवास प्रमाण पत्र, जिनका जन्म 2007 व 2008 में हुआ है उन्हें चिकित्सक का मेडिकल प्रमाण पत्र व माता-पिता की सहमति पत्र साथ लाना होगा।