फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: वेतन न मिलने से नाराज कर्मचारियों ने मोनाड विश्वविद्यालय गेट पर जड़ा ताला

Sat, 12 Jul 2025 10:03 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। वेतन न मिलने से नाराज सुरक्षा गार्ड और स्टाफ ने शनिवार को मोनाड विश्वविद्यालय के गेट पर ताला जड़कर जमकर हंगामा किया। नाराज कर्मचारियों ने कहा कि जब तक वेतन नहीं मिलेगा, तब तक विरोध जारी रहेगा। इस दौरान सफाई कर्मचारी से मारपीट के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के कर्मचारी अमित ने बताया कि यहां काम करने वाले कर्मचारियों को पिछले पांच से छह महीनों का वेतन नहीं मिला है। कई बार अधिकारियों से मांग की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। परेशान होकर गेट पर ताला लगाकर विरोध जताया है। हालांकि, इस दौरान सौरभ नामक युवक पर एक सफाई कर्मचारी के साथ मारपीट का आरोप लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला और सौरभ को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। हालांकि, पुलिस के समझाने के बाद कर्मचारी शांत हो गए। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि विश्वविद्यालय में वेतन के विवाद को लेकर कुछ कर्मचारियों ने विरोध किया। समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया है। वहीं, इस मामले में विश्वविद्यालय प्रबंधन से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें