फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: रूट डायवर्जन लागू, हाईवे पर बंद कराए कट

Sat, 12 Jul 2025 10:02 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रजघाट। गंगानगरी में शनिवार को गंगा पार के जनपदों से आ रहे शिवभक्तों की सुरक्षा के लिए शनिवार दोपहर 12 बजे से हाईवे पर रूट डायवर्जन लागू कर दिया गया। इसके साथ पुलिस ने सभी अवैध कटों को भी बंद करा दिया। वहीं शिवभक्तों की सुरक्षा के लिए घाट, बाजार समेत हाईवे व संपर्क मार्गों पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया।
विज्ञापन


श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार को जनपद मुरादाबाद, अमरोहा, रामपुर, चंदौसी, संभल समेत अन्य जनपदों के कांवड़िये भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करते हैं। शनिवार को कांवड़ियों की भीड़ से गंगा तट भगवा रंग में रंगा दिखाई दिया। शुक्रवार और शनिवार को करीब पांच हजार शिवभक्तों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर कांवड़ उठाई। इस दौरान आरती स्थल, बाजार समेत अन्य स्थानों पर लाउडस्पीकर पर बजाए जा रहे भगवान शिव के भजनों ने गंगानगरी को पूरी तरह शिवमय किया हुआ है। रविवार को (आज) बड़ी संख्या में शिवभक्तों के पहुंचने का अनुमान है।
सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि घाटों, बाजारों और हाईवे पर पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई है। जो शिवभक्तों की सुरक्षा के साथ ही रूट डायवर्जन के तहत भारी वाहनों को दूसरे रास्तों से भेज रहे हैं। इसके अलावा हाईवे के कटों को भी अस्थायी रूप से बंद करा दिया गया है।
विज्ञापन


गंगा में बेरिकेडिंग दुरुस्त, पालिका ने लगवाए संकेतक

शिवभक्तों की भीड़ को देखते हुए नगर पालिका ने गंगा में मुख्य स्नानघाट के साथ ही अन्य घाटों पर भी बेरिकेडिंग करा दी है। इसके साथ नाविक व गोताखोर भी तैनात किए है। वहीं, गहरे जल को प्रदर्शित करते हुए चेतावनी बोर्ड भी गंगा में लगवाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें