मसूरी क्षेत्र में नई विद्युत लाइन बिछाने के दौरान करंट लगने से मजदूर की मौत हो गई। हादसा ग्राम डबारसी में विद्युत पोल सीधा करते समय हुआ। सहकर्मी उसे रामा अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
मसूरी क्षेत्र में नई विद्युत लाइन बिछाने के दौरान करंट लगने से मजदूर की मौत हो गई। हादसा ग्राम डबारसी में विद्युत पोल सीधा करते समय हुआ। सहकर्मी उसे रामा अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतक की पहचान संभल जिले के बहजोई थाना क्षेत्र के गांव अतरासी निवासी मदन (25) के रूप में हुई। वह यहां मजदूरी करता था। रविवार देर शाम अस्पताल से पुलिस को सूचना मिली। इसके बाद पुलिस अस्पताल पहुंची और घटना की जानकारी ली। मसूरी से डबारसी तक नई विद्युत लाइन बिछाने के लिए पोल लगाने का काम चल रहा था।
इसी दौरान पोल सीधा करते समय मजदूर करंट की चपेट में आ गया। सहकर्मी तत्काल उसे अस्पताल लेकर पहुंचा था। घटना छिजारसी चौकी क्षेत्र की नहीं, बल्कि मसूरी थाना क्षेत्र की है। अब पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। सीओ मुनीश चंद्र ने बताया कि मजदूर की करंट लगने से मौत हुई है। संबंधित थाना मसूरी को सूचना दी गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।