फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: कैंटर की टक्कर से मजदूर की मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामा

Wed, 13 Dec 2023 10:11 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
धौलाना। गांव नंदपुर के समीप कैंटर की टक्कर लगने से साइकिल सवार मजदूर की मौत हो गई। वहीं, माल से लदा कैंटर भी पलट गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से क्षुब्ध ग्रामीणों ने पलटे हुए वाहन को क्षतिग्रस्त करने का प्रयास करते हुए जाम लगा दिया। जिस पर पुलिस ने मामले को नियंत्रित करने के लिए हल्के बल का प्रयोग भी किया। हालांकि दो लाख की आर्थिक मदद के आश्वासन पर किसान शांत हुए।
विज्ञापन


गांव सिवाया से एनटीपीसी में ड्यूटी के लिए जा रहे साइकिल सवार मजदूर राजेंद्र को धौलाना-गुलावठी रोड स्थित नंदपुर गांव के समीप एक कैंटर ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान माल से लदा कैंटर भी पलट गया। घटना की जानकारी होने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। जब पुलिस पलटे हुए कैंटर को हटाने लगी, तो ग्रामीणों ने उसका विरोध करते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। कुछ ही देर में ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने मृतक के परिवार को आर्थिक मदद के अलावा चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। इस दौरान क्षुब्ध ग्रामीणों ने वाहन पर पत्थर व डंडों से वार कर क्षतिग्रस्त करना शुरु कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि जब तक मृतक परिवार को प्रशासन की ओर से आर्थिक मदद की घोषणा नहीं की जाएगी, तब तक मौके से वाहन को उठाने नहीं दिया जाएगा। जिसको देख पुलिस ने ग्रामीणों को नियंत्रित करने के लिए हल्के बल का भी प्रयोग किया। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक बेहद गरीब परिवार से था और मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करने के लिए एनटीपीसी में मजदूरी करता था। मौत से पत्नी माया बेटी काजल, बेटे अतुल और लोकश का रो-रो कर बुरा हाल है।

घटना की सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी पिलखुवा जितेन्द्र शर्मा, थाना प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र सिंह बिष्ट भारी बल के साथ मौके पर पहुंचे। एसडीएम संतोष उपाध्याय ने बताया कि मृतक के परिवार को आर्थिक मदद के रूप में व्यक्तिगत तौर पर उनके द्वारा 50 हजार, ब्लॉक प्रमुख निशांत सिसोदिया द्वारा 50 हजार तथा ट्रांसपोर्टर की तरफ से एक लाख रुपये की मदद दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के परिवार को शासन से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराए जाने का आश्वासन दिया।



देवेंद्र शिशौदिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें