पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के डूहरी गांव में सोमवार को खेत में पानी लगाते समय करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब मजदूर ट्रांसफार्मर के पास सिंचाई कर रहा था।
मूल रूप से बुलंदशहर के कनपुर गांव निवासी सुभाष डूहरी गांव में रवि के खेत पर मजदूरी करते थे। सोमवार को वह खेत में पानी लगाने के लिए गए थे। इसी दौरान ट्रांसफार्मर के पास पहुंचने पर उन्हें अचानक करंट लग गया। करंट लगते ही वह खेत में गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने उसे संभालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। गांव के लोगों ने बताया कि घटना के संबंध में किसी तरह की कोई शिकायत नहीं दी गई है। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि खेत में सिंचाई के दौरान ट्रांसफार्मर के पास करंट लगने से मजदूर की मौत हुई है। मामले में किसी प्रकार की शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।
.......