फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: महिला पदयात्रा के जरिये जताया आक्रोश, विपक्ष का किया विरोध

विज्ञापन
पिलखुवा में जनआक्रोश रैली में भाग लेती भाजपा कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
पिलखुवा। नगर में भाजपा नगर मंडल की ओर से जन आक्रोश महिला पदयात्रा निकाली गई। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर विपक्ष के रुख के विरोध में महिलाओं ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष कविता सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया। पदयात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से निकाली गई। इसमें महिलाओं ने एकजुट होकर विरोध जताया। कार्यक्रम की संयोजिका सुमन गर्ग रहीं। नगर अध्यक्ष मनीष माहेश्वरी ने बताया कि नारी सम्मान से जुड़े कानून पर राजनीति करना गलत है। संगठन महिला अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष करता रहेगा। जिला अध्यक्ष ने भी कहा कि महिला शक्ति के मुद्दों पर किसी भी तरह की अनदेखी स्वीकार नहीं की जाएगी और विरोध जारी रहेगा।
इस अवसर पर मीनाक्षी गोयल, ज्योति गोयल, आशी मित्तल, नीरा कंसल, रेखा अग्रवाल, गीता कंसल, सोनिया भारती, सीमा जौहर, रजनी शर्मा, अंकुर गहलोत, वरुण शर्मा, विनय कुमार, रेनू सैनी, चेतन राणा, हिमांशु अग्रवाल, नरेंद्र सैनी, विशाल कौशिक, नरेश भारती, शैंकी प्रजापति, नितिन चोकर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें