कई दिन से चिकनगुनिया बुखार से पीड़ित चल रही महिला की इलाज के दौरान हापुड़ के अस्पताल में मौत हो गई। बहादुरगढ़ क्षेत्र के खेड़ा गांव में किसान ओमपाल की पत्नी कमलेश (44) को चार दिन पहले बुखार आया था।
पहले गांव और फिर डेहरा कुटी के निजी चिकित्सक से इलाज के बाद हालत में कोई सुधार नहीं हुआ तो परिजनों ने उसे हापुड़ के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान बृहस्पतिवार तड़के कमलेश की मौत हो गई।
ओमपाल ने बताया कि इलाज कर रहे चिकित्सकों ने जांच के बाद चिकनगुनिया के लक्षण की पुष्टि की थी। गढ़ सीएचसी अधीक्षक डॉ. रवींद्र कुमार का कहना है कि इस विषय में उन्हें कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।