फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़ में दर्दनाक हादसा: ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से भिड़ी कार, महिला की मौत, बेटी और चालक घायल

Sun, 06 Sep 2026 12:04 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़

सार

टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार बीना देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। बीना को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़ जिले के सिंभावली इलाके में नेशनल हाईवे 9 पर वैठ मोड़ चौकी के ऊपर बने फ्लाईओवर पर रविवार को ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से कार टकरा गई। हादसे में कार सवार 59 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी और कार चालक को मामूली चोटें आई हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, कार में चालक अमित पुत्र सतीश निवासी गांव गढ़ी छतरी, थाना ओरछा, जनपद मैनपुरी के अलावा बरेली निवासी बीना देवी (59) पत्नी अमरनाथ और उनकी बेटी सौम्या सवार थीं। कार एनएच 9 के फ्लाईओवर से होकर गुजर रही थी। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर आगे चल रही ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली के पीछे जा घुसी।

टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार बीना देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे की सूचना मिलने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को कार से बाहर निकाला। बीना देवी को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, उनकी बेटी सौम्या और चालक अमित को मामूली चोटें आई हैं। 
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने हादसे की जानकारी लेते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। महिला की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही सीओ राहुल यादव का कहना है कि संबंधित मामले में जांच कराई जा रही है घायल का उपचार जा रही है, तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें