फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: अवैध पटाखों से भरा पिकअप पकड़ा, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अवैध पटाखों से भरा पिकअप पकड़कर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पिकअप में पटाखे भरकर बिजनौर से हापुड़ होते हुए जिला गाजियाबाद के भोजपुर जा रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सीओ अनीता चौहान ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब सवा आठ बजे जदीद चौकी प्रभारी रमेशचंद्र गौतम पुलिस बल के साथ बुलंदशहर रोड स्थित पुरानी चुंगी के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच मुखबिर ने उन्हें सूचना दी कि एक पिकअप चालक बिजनौर से अवैध पटाखे लेकर हापुड़ बाइपास होते हुए अंदर हापुड़ की ओर आ रहा है। सूचना के बाद पुलिस टीम ने बुलंदशहर रोड स्थित चितौली कट के पास पिकअप को पकड़ा लिया।
इसके बाद पुलिस टीम ने तलाशी के दौरान पिकअप से विभिन्न मार्का के करीब तीन कुंतल अवैध पटाखे बरामद कर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान मोमीन निवासी बुलंदशहर रोड स्थित मोहल्ला त्रिलोकीपुरम मदनी मस्जिद वाली गली के रूप में हुई है। सीओ ने बताया कि उपनिरीक्षक रमेशचंद्र गौतम की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी मोमीन के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें