फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: शादी के नाम पर महिला पर ठगी करने का आरोप, युवक से लाखों रुपये ऐंठे

Mon, 02 Feb 2026 10:22 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव दयानतपुर निवासी युवक ने अपने पत्नी व उसके परिजनाें पर शादी करके लाखों रुपये की ठगी का आरोप लगाया है। युवक ने एसपी को शिकायती पत्र देकर पत्नी के पहले से शादीशुदा होने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शिकायती पत्र में थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव दयानतपुर के सूरज ने बताया कि उसकी शादी एक नवंबर 2025 गांव शरीफपुर की एक महिला से हुई थी। इस शादी में थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव तिगरी निवासी व्यक्ति बिचौलिया था। आरोप है कि पत्नी ने पहले से तीन शादी कर रखीं हैं और उसने अपनी पिछली शादियों के बारे में कुछ नहीं बताया। पत्नी को पिछली एक शादी से एक साल का एक बेटा भी है। पीड़िता ने पूर्व में की शादी के बाद तलाक दिए बगैर उससे शादी की।

युवक का आरोप है कि पत्नी और उसके परिजनों ने साजिश रची और उसे फंसाया है। मामले की जानकारी पर जब पीड़ित ने पत्नी की पिछली शादी के बारे में पूछा, तो मायके पक्ष के लोगों ने उसे दहेज के झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी और रुपये मांगे। इसके बाद आरोपितों ने ब्लैकमेल कर उससे 3.25 लाख रुपये ऐंठ लिए। इतना ही नहीं, सोने-चांदी के गहने लेकर पत्नी को रातों-रात अपने मायके चली गई। एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि मामले में संबंधित थाना पुलिस को जांच कर रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें