हापुड़। कोहरे, ठंड और बारिश का असर ट्रेनों के संचालन पर भी पड़ रहा है। पिछले कई महीनों से लगातार ट्रेनें देरी से आ रही हैं। इस कारण यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। सोमवार को भी नौचंदी, इंटरसिटी, आला हजरत एक्सप्रेस सहित कई अन्य ट्रेनें देरी से आई।
प्रयागराज संगम से सहारनपुर जंक्शन को जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस 5.52 घंटे, लालकुआं जंक्शन से मुंबई बांद्रा टर्मिनल तक जाने वाली बांद्रा साप्ताहिक एक्सप्रेस 50 मिनट, बरेली जंक्शन से नई दिल्ली तक जाने वाली नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस 23 मिनट, बरेली जंक्शन से भुज तक जाने वाली आला हजरत एक्सप्रेस 38 मिनट, लालगढ़ जंक्शन से डिब्रूगढ़ को जाने वाली अवध असम एक्सप्रेस 2.13 घंटे, रक्सौल जंक्शन से आनंद विहार ट्रमिनल को जाने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस 1.17 घंटे, दिल्ली जंक्शन से टनकपुर को जाने वाली पूर्णागिरी जन शताब्दी एक्सप्रेस 20 मिनट और दिल्ली जंक्शन से मुरादाबाद जंक्शन को जाने वाली दिल्ली-मुरादाबाद पैसेंजर 2.42 घंटे की देरी से आईं। इस कारण यात्रियों को परेशान होना पड़ा।
मामले में मुरादाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता का कहना है कि बारिश और कोहरे के कारण ही ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है। पीछे के स्टेशनों से ही ट्रेनें देरी से आ रही हैं।