फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बारिश का सिलसिला थमने पर बैराज से डिस्चार्ज हुआ कम, गंगा का जलस्तर स्थिर

विज्ञापन
जलस्तर कम होने के बाद गड़ावली में खेतों के पास रूका गंगा का पानी। संवाद
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र में बारिश का सिलसिला थमने और ऊपरी क्षेत्रों से गंगा में पानी की आवक कम होने के बाद गंगा का जलस्तर भी स्थिर होने लगा है। रविवार को गढ़-ब्रजघाट क्षेत्र में गंगा का जलस्तर 198.41 मीटर (समुद्र तल से) दर्ज किया गया। जलस्तर में लगातार हो रही बढ़ोतरी पर फिलहाल विराम लगने से खादर क्षेत्र के ग्रामीणों के साथ प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है।
विज्ञापन


बाढ़ नियंत्रण कक्ष मेरठ के प्रभारी अधिकारी के अनुसार रविवार शाम तक गंगा का जलस्तर 198.41 मीटर पर दर्ज किया गया। पिछले कुछ दिनों से जलस्तर में उतार-चढ़ाव बना हुआ था। इसके चलते खादर क्षेत्र के गांवों में रहने वाले ग्रामीणों की चिंता बढ़ी हुई थी। गंगा के किनारे बसे गांवों के अलावा निचले इलाकों में प्रशासन लगातार जलस्तर पर नजर बनाए हुए है।
प्रशासन के मुताबिक बैराज से पानी का डिस्चार्ज कम होने और स्थानीय स्तर पर बारिश नहीं होने से गंगा के जलस्तर पर इसका असर पड़ा है। जलस्तर स्थिर रहने से फिलहाल तटवर्ती और खादर क्षेत्र के ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। हालांकि, प्रशासन अभी स्थिति को लेकर सतर्क है और बाढ़ नियंत्रण कक्ष से जलस्तर की लगातार निगरानी की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि गंगा का जलस्तर स्थिर होने से खेतों और गांवों में पानी बढ़ने का खतरा कम हुआ है। एसडीएम श्रीराम यादव का कहना है कि जलस्तर सामान्य स्थिति में है, अगले दो दिन यदि अधिक डिस्चार्ज नहीं होता है, जलस्तर में गिरावट दर्ज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें