फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: हरियाणा की 25 पेटी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Wed, 26 Feb 2025 10:01 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। थाना देहात पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर हरियाणा से तस्करी कर बिहार बार्डर पर ले जाई जा रही 25 पेटी अवैध शराब के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से मोबाइल व फर्जी नंबर प्लेट लगी पिकअप बरामद की है।
विज्ञापन


एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार, दोयमी चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार व उनकी टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि हरियाणा से बिहार बार्डर के लिए एक पिकअप में हरियाणा मार्का की अवैध शराब लाई जा रही है। सूचना पर पुलिस टीम ने हाईवे 9 स्थित थाने से पहले कट के पास चेकिंग शुरू कर दी। दिल्ली की तरफ से आती हुई पिकअप को पुलिस ने रोक लिया। आरोपी पिकअप चालक की पहचान सुरेंद्र निवासी मोहल्ला उत्तमनगर थाना सदर जिला हिसार (हरियाणा) के रूप में हुई।

पिकअप की तलाशी के दौरान इसमें 25 पेटी हरियाणा मार्का की अवैध शराब बरामद हुई। जिसकी कीमत लगभग दो लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपी तस्कर सुरेंद्र ने बताया कि उसके ही मोहल्ले के रहने वाले कुलदीप ने उसे 25 पेटी शराब हरियाणा से बिहार बार्डर तक पहुंचाने के लिए बोला था। जिसकी एवज में 25 हजार रुपये कुलदीप ने उससे तय किए थे।
विज्ञापन




पिकअप में बनाया था बेसमेंट

एएसपी ने बताया कि आरोपी सुरेंद्र शातिर शराब तस्कर है। इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आरोपी ने पिकअप में एक बेसमेंट बना रखा था। जिसमें केवल 25 पेटी शराब ही आती है। पिकअप को पकड़ने के बाद थाना प्रभारी निरीक्षक भी कुछ भी समझ नहीं पाए थे। लेकिन सख्ती से पूछताछ के दौरान पिकअप में बेसमेंट का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें