फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलाई गांव में बनेगा राजकीय इंटर कॉलेज

Thu, 13 Oct 2016 08:46 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
स्कूल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
एमएसडीपी (मल्टी सेक्टोरियल डेवलपमेंट प्लान) के तहत सलाई गांव में राजकीय इंटर कॉलेज का निर्माण होगा। 1.25 एकड़ जमीन पर बनने वाले इस विद्यालय के लिए स्थानीय प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा इसके लिए एनओसी दी जाएगी। इसके बाद विद्यालय के निर्माण का रास्ता साफ हो जाएगा। सलाई गांव में 1.25 एकड़ भूमि में पूर्व माध्यमिक विद्यालय प्रस्तावित था,

लेकिन इस स्कूल का निर्माण इसी गांव में मिली दूसरी जमीन पर कर दिया गया। लिहाजा, अब यह 1.25 एकड़ जमीन खाली हो गई है। ऐसे में प्रशासन ने निर्णय लिया है कि खाली पड़ी इस जमीन पर राजकीय इंटर कॉलेज बनाया जाए।
विज्ञापन


जिले में चार राजकीय विद्यालय पहले से हैं। यह पांचवां राजकीय विद्यालय होगा। प्रशासन की इस सोच से क्षेत्र में अल्पसंख्यक बच्चों को शिक्षा का बेहतर विकल्प मिल सकता है। सलाई हापुड़ से लगभग लगभग आठ किलोमीटर की दूरी पर है।

ऐसे में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के लिए बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। विद्यालय बन जाने से यहां के बच्चों को काफी फायदा मिलेगा।

इस संबंध में तहसीलदार सुभाष सिंह ने बताया कि विद्यालय के निर्माण के लिए बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा एनओसी का इंतजार है। एनओसी मिलते ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें