फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े चार घंटे गुल रही आधे शहर की बिजली

Thu, 13 Oct 2016 08:44 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
आधे शहर की बिजली गुल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली रोड बिजलीघर पर फुंके पड़े पांच एमवीए के ट्रांसफार्मर को बदलने के दौरान बृहस्पतिवार को साढ़े चार घंटे तक शहर के दोनों मुख्य बिजलीघर ठप रहे। बिजलीघर से सप्लाई नहीं होने के चलते आधे शहर को बिजली संकट से जूझना पड़ा।
विज्ञापन


इस दौरान गर्मी के साथ-साथ लोगों को पानी की समस्या से भी दो-चार होना पड़ा। दोपहर करीब 2.30 बजे आपूर्ति सुचारू होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। बता दें कि कुछ दिन पूर्व दिल्ली रोड स्थित बिजलीघर पर लगा पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर फुंक गया था।

इससे मेरठ रोड के दर्जनों मोहल्लों की आपूर्ति प्रभावित चल रही थी। हालांकि, इस दौरान दूसरे फीडर से आपूर्ति की जा रही थी, लेकिन ओवरलोडिंग की समस्या बनी हुई थी।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को नया ट्रांसफार्मर लगाने के दौरान सुबह 10 बजे दिल्ली रोड और अतरपुरा बिजलीघर की आपूर्ति रोक दी गई।

करीब साढ़े चार घंटा तक आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को गर्मी, पानी किल्लत से परेशान होना पड़ा। दोपहर 2.30 बजे ट्रांसफार्मर बदलने के बाद आपूर्ति सुचारू हुई। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।

बिजलीघरों के बंद रहने से गणेशपुरा, आदर्शनगर कालोनी, नवज्योति कालोनी, देवलोक कालोनी, ज्ञानलोक, कलक्टर गंज, आर्यनगर, रघुवीर गंज, जवाहर गंज, कोठीगेट, रफीकनगर, मजीदपुरा,

बुलंशहर रोड आवास विकास कालोनी, ईदगाह रोड, नई आबादी, पीर बाउद्दीन, किला कोना, सिकंदर गेट, तगासराय, फूलगढ़ी समेत 60 मोहल्लों की आपूर्ति बाधित रही।

ट्रांसफार्मर बदलने के दौरान सुबह 10 बजे से दोपहर 2.30 तक आपूर्ति बाधित रही। ट्रांसफार्मर बदलने के बाद आपूर्ति सुचारू करा दी गई।  पीके गौतम, अधिशासी अभियंता 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें